सड़क हादसे में छह यात्री घायल
पीरटाड़ - बगोदर से गिरिडीह लौट रही यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी टाटा मैजिक मंगलवार को पीरटांड़ थाना क्षेत्र के गोदंलीबेड़ा के समीप एक पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि वाहन में सवार छह यात्री भी बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन चालक काफी तेज गति से गुजर रहा था। तभी गोंदलीबेड़ा के समीप सवारी वाहन अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गया। इससे वाहन में बैठे संदीप भगत, खीरियो देवी, १० वर्षीय बच्ची मुस्कान, राजेश राय, पनवा देवी और जेहन महतो बुरी तरह घायल हो गए। जबकि सड़क दुर्घटना में वाहन चालक भी जख्मी हो गया। घटनास्थल पहुंची पीरटांड़ पुलिस ने सभी घायलों को पीरटांड़ स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया।
जहां सबों का इलाज किया जा रहा है।