पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरेंद्र महतो का शहादत दिवस मना

सुरेंद्र महतो का शहादत दिवस मना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चासनाला - चासनाला महतो बस्ती में मंगलवार को शहीद सुरेन्द्र महतो की शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चासनाला के बीसीकेयू कार्यालय से एक जुलूस निकाला गया जो भ्रमण करते हुए सुरेन्द्र मैदान पहुंचा। जहां श्रद्धांजली सभा की गई। शहीद बेदी पर सर्वप्रथम सुरेन्द्र के परिजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बीसीकेयू के महामंत्री एसके बक्शी ने संबोधित करते हुए कहा कि सुरेन्द्र महतो मासस के कर्मठ नेता थे। मौके पर संध्या बक्शी, कालीसेन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, योगेन्द्र महतो, सुंदर लाल महतो, शिवबालक पासवान, अशोक महतो थे।