पीडीएस दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
बलियापुर - प्रखंड के महिला पीडीएस दुकानदारों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। दुकानदार चावल कम मिलने के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। इस संबंध में बीडीओ प्रकाश कुमार को महिला समूह के कमला देवी, रेणुका देवी, यमुना देवी, मलता देवी, उर्मिला देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने कहा कि सिंदरी एफसीआई गोदाम से चावल की आपूर्ति की जाती है। परंतु चावल वितरण करने के क्रम में 3-4 कार्डधारी की चावल घट जाती है। इसकी जांच होनी चाहिए। मामले की जानकारी कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी गई है।