पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि विभाग के सहयोग व बाटुल के परिश्रम ने कर दिया कमाल

कृषि विभाग के सहयोग व बाटुल के परिश्रम ने कर दिया कमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज - चंदनकियारी
परिश्रम का अपना रंग होता है, ऐसा ही कुछ देखने को मिला चंदनकियारी प्रखंड के मंझलाडीह गांव में। यहां बाटुल बेसरा की बंजर जमीन हरी-भरी हो गई है। बेसरा अपने गांव के बगल में ही बंजर पड़ी जमीन के साथ खेतों को जोतकर गेंहूं के अलावा पालक, प्याज, गोभी, मूली, सरसों, टमाटर, आलू आदि की खेती कर रहें हैं। पूछने पर वे बताते है कि कृषि विभाग द्वारा टपक योजना के तहत फसलों को पानी देने के लिए मशीन और प्रशिक्षण मिला था। इसके बाद वे बताये गये नियम के अनुसार कृषि कार्य कर रहें हैं। तो प्रतिमाह छह हजार से ज्यादा की कमाई सब्जी से हो जाती है। समय समय पर कृषि पदाधिकारी योजना को देखने के लिए आते हैं और मार्ग दर्शन देकर जाते है।



से ज्यादा की कमाई सब्जी से हो जाती है। समय समय पर कृषि पदाधिकारी योजना को देखने के लिए आते हैं और मार्ग दर्शन देकर जाते है।