पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दंडाधिकारी की उपस्थिति में शुरू हुआ निर्माण कार्य

दंडाधिकारी की उपस्थिति में शुरू हुआ निर्माण कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चासनाला
बीसीसीएल के पाथरडीह कोलवाशरी परिसर स्थित मोनेट इस्पात एनर्जी लिमिटेड की निर्माणाधीन नये कोलवाशरी का बंद कार्य मंगलवार को पुन: चालू हो गया। उक्त कार्य को शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन को पहल करनी पड़ी। पाथरडीह कोलवाशरी में मोनेट इस्पात एनर्जी लिमिटेड की ओर से किए जा रहे कार्य को रैयतों द्वारा यह कहते हुए 21 जनवरी से काम बंद करा दिया गया था कि पहले रैयतों को जमीन के बदले मुआवजा दिया जाये। इसको लेकर कंपनी प्रशासन से गुहार लगाई थी। बता दें कि इस दौरान महिलाओं के विरोध का कोई असर नहीं हुआ।