पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागा में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो चोटिल

भागा में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो चोटिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोड़ापोखर
झरिया थाना क्षेत्र के भागा स्थित अल्यूमिनियम क्वार्टर कॉलोनी में मंगलवार को मारपीट की घटना हुई। मारपीट में दो गुट ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। पुलिस से दोनों पक्षों ने शिकायत की है। घटना में मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। घटना में दोनों तरफ से दो लोग को चोटे आई हैं। बताते हैं कि तीन दिन पूर्व अल्यूमिनियम क्वार्टर निवासी धर्मदेव कुमार मंडल और सैफुल्ला अंसारी के बीच विवाद हुआ था। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता भी हुई थी। लेकिन मंगलवार को दोनों के बीच मारपीट हो गई।
दोनों पक्षों ने की शिकायत
पुलिस को दिये गये शिकायत में धर्मदेव कुमार मंडल ने कहा है कि उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गयी। मोटरसाइकिल संख्या जेएच10एम 5913 को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने सैफुल्ला अंसारी, वाजिद खान, सोनू खान, हबीबुल्ला अंसारी, आरजू अंसारी, कासि अंसारी उर्फ छोटन, फैजल अंसारी को आरोपी बनाया है। वहीं सैफुल्ला के भाई हबीबुल्ला ने पुलिस को बताया कि उसके घर में घुसकर मारपीट किया गया। पिटायी से सैफुल्ला को गंभीर चोटे लगी है। जिसका ईलाज धनबाद में चल रहा है। उसने धर्मदेव कुमार मंडल, शुभम, वीरेन्द्र कुमार सहित 10-12 लोगों को आरोपी बनाया है।
नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
इस संबंध में झरिया इंस्पेक्टर विष्णु रजक का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच हो रही है। मामले में जो भी दोषी होंगे उस पर कार्यवाई होगी।