सिंचाई कूपों का शिलान्यास
पेटरवार - पेटरवार पंचायत के मुखिया कमलेश प्रसाद ने मनरेगा के तहत मंगलवार को क्षेत्र के कई जगहों में सिंचाई कूपों का शिलान्यास नारियल फोड़कर तथा कुदाल चलाकर किया। पंचायत के छत्रु महथा, मुनिलाल रजवार, घुटर रजक एवं बसंत रजक के जमीन पर अलग-अलग सिंचााई कूपों का शिलान्यास किया। मौके पर मुख्य अतिथि पेटरवार बीडीओ रजनी इन्द्रवार ने कहा कि प्राक्कलन के अनुसार ंिसंचाई कूपों का निर्माण निर्धारित समय पर किया जाना है।