पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करण को कसमार पंचायत प्रतिनिधि ने किया सम्मानित

करण को कसमार पंचायत प्रतिनिधि ने किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसमार - प्रखंड के सुदूरवर्ती चौड़ा गांव निवासी तीरंदाज करण कुमार कर्मकार को आल इंडिया अंतर विश्व विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटने पर गृह प्रखंड में कसमार पंचायत प्रतिनिधियों एवं राजनीतिक पार्टियों ने स्वागत किया। कसमार पंसस एवं कागं्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर कसमार पंसस कपिल कुमार चौबे एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोहर मुण्डा ने कहा कि करण को सरकार द्वारा प्रोत्साहन मिलना चाहिए। ताकि वह तीरंदाजी के अभ्यास को जारी रख पाए। पिछले 18 से 22 जनवरी तक चण्डीगढ़ में चल रहे उक्त प्रतियोगिता में करण ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। प्रतियोगिता के पहले दिन तीस मीटर दूरी की तीरंदाजी प्रतिस्पद्र्धा में करण ने गोल्ड मेडल जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया। चास कालेज चास के मनोविज्ञान बीए तृतीय वर्ष के छात्र करण ने पिछले वर्ष भी अमृतसर में ऑल इंडिया अंतर विवि चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया था।