पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोंडा में पीसीसी पथ का उद्घाटन

पोंडा में पीसीसी पथ का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसमार - जिला परिषद द्वारा अनुशंसित पोण्डा पंचायत के बनगजरा में पीसीसी पथ का उद्घाटन स्थानीय जिला परिषद सदस्या गीता देवी एवं भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक ने किया। यह पथ बीआरजीएफ के तहत 3,37,५०० रूपये की लागत से तैयार हुआ है जो बनगजरा से पुरानी सड़क तक 450 फीट तक बना है। इसके अलावा दांतु स्थित मध्य विद्यालय परिसर में भी जिप सदस्या ने सभा मंच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दांतु पंचायत मुखिया किरण कुमारी, पोण्डा मुखिया हारू रजवार, विशेश्वर नायक, दुर्गा प्रसाद हेम्ब्रम, नागेन्द्र नायक, संतोष नायक आदि मौजूद थे।