पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह अहम : पुष्पा

महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह अहम : पुष्पा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसमार - बाराडीह पंचायत स्थित पारटांड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान बाराडीह पंचायत समिति सदस्य सह अनमोल वेलफेयर सोसायटी के सचिव पुष्पा देवी ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का सशक्त माध्यम स्वयं सहायता समूह ही है। महिलाओं को आर्थिक, मानसिक व वैचारिक स्तर पर सशक्त होना अति आवश्यक है। इसके बाद ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार होगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह का होना अति आवश्यक है। इसके लिए हमारी संस्था सदैव संकल्पित है। हमारी संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए बकरी पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन आदि योजनाओं को संचालित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगी। इस मौके पर सेविका श्रीमति देवी, सरिता देवी, बसंती देवी, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, नमीता देवी, लीलामुनी देवी, कमला देवी, मालती देवी, पार्वती देवी, दुलाली देवी आदि मौजूद थीं।