पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध बालू की ढुलाई पर लगे अविलंब रोक : संतोष रजवार

अवैध बालू की ढुलाई पर लगे अविलंब रोक : संतोष रजवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंदनकियारी
झामुमो पार्टी किसी जाति व धर्म की पार्टी नहीं है, बल्कि ये जमात की पार्टी है। यह कहना है झामुमो के केन्द्रीय महासचिव संतोष रजवार का। वे चंदनकियारी में पार्टी द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में पदाधिकारियों को चेतावानी देते हुए कहा कि चंदनकियारी आंदोलनकारियों की भूमि है। यहां की जनता अपना अधिकार लेना जानती है। उन्होंनें अवैध बालू की ढुलाई पर अविलंब रोक लगाने को कहा। अन्यथा झामुमो सड़क पर उतरकर इसे रोकने का काम करेगी। पूर्व विधायक हारू रजवार ने अपने संबोधन में कहा कि अगला आंदोलन जोरदार तरीके से किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं हुई तो अनशन तक का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में मुक्तेश्वर महतो, महेश्वर आदि थे।



विधायक हारू रजवार ने अपने संबोधन में कहा कि अगला आंदोलन जोरदार तरीके से किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं हुई तो अनशन तक का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में मुक्तेश्वर महतो, महेश्वर आदि थे।