- Hindi News
- जिले की बेवसाइट पर मिलेंगी सभी जानकारियां
जिले की बेवसाइट पर मिलेंगी सभी जानकारियां
भास्कर न्यूज - जामताड़ा
झारखंड के सभी जिले की बेवसाइट को नया लुक दिया जाएगा। सरकार द्वारा इस दिशा में पहल प्रारंभ कर दी गई है। यह व्यवस्था पब्लिक ग्रीवांस सिस्टम को मजबूत करने तथा अधिकाधिक लोगों को सरकार और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। साथ ही जिला की अपडेट स्थिति की जानकारी भी आम लोग आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बुधवार को सूबे के आइटी सचिव एनएन सिन्हा ने राज्य के सभी जिले के उपायुक्त एवं वरीय पदाधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आवश्यक जानकारी दिया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के संबंध में जानकारी देते हुए जामताड़ा एनआईसी प्रभारी अभय पराशर ने बताया कि नई व्यवस्था के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में डिस्ट्रिक्ट प्रोफाइल का डिटेल अपलोड किया जाएगा। इसके अलावे जिला से संबंधित कंटेंट डिटेल भी यहां उपलब्ध कराया जाएगा। पोर्टल में प्रेस रिलीज, न्यूज अपडेट, इंदिरा आवास से संबंधित, मनरेगा से संबंधित जानकारी भी अपडेट रहेगा। इससे लोगों को सूचना आसानी से मिल पाएगा।
राज्य के सभी जिला को इसके माध्यम से लिंक किया जाएगा। सभी जिला का अपडेट इंफार्मेशन बेवसाइट पर उपलब्ध रहेगा। एक ही पोर्टल इसके लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सभी जिला एक दूसरे से लिंक पर रहेगा। इसके अलावे जिला का लिंक राष्ट्रीय स्तर पर भी रहेगा। इसके लिए एक ही यूआरएल रहने की जानकारी देते हुए बताया गया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसको कैसे काम करना है और किस प्रकार कार्य करना है। साथ ही कार्य को सुगमतापूर्वक करने के लिए किसकी क्या जिम्मेदारी होगी, यह सुनिश्चित किया गया। इस नई व्यवस्था को टीसीएस बना रहा है। प्रथम चरण में राज्य के सभी जिला का कॉर्नर तैयार कर लिया गया है। सभी जिला अपने स्तर से अपडेट करेगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार पांडेय, एनआईसी प्रभारी अभय पराशर, रामकिशोर, ओमकृष्ण ठाकुर, बिरजू राम, विपुल सिन्हा आदि उपस्थित थे।
अपडेट करने की तैयारी शुरू