दो सेवानिवृत शिक्षकों को दी गई विदाई
भास्कर न्यूज - जोड़ापोखर
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरारी कोलियरी झरिया-2 में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में सेवानिवृत दो शिक्षक सुधाकांत मिश्रा व सहायक शिक्षक मो. कलामुल हक अंसारी को विदाई दी गई। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने उपस्थित अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्राचार्या सिख्ता गुहा ने कहा कि मिश्रा व अंसारी ने अपने कार्यकाल के दौरान काफी कुछ स्कूल को दिया। उनकी सेवा स्कूल के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है। सहायक शिक्षक हृदयानंद तिवारी ने कहा कि इनकी कमी हमेशा हम सभी शिक्षकों को खलेगी। मौके पर विद्यालय के अबु सईद, धनंजय प्रसाद, रमण लता, जय उग्रह सिंह, शिवशंकर पांडेय, मेहजबी शमीम सहित दर्जनों लोग शिक्षक उपस्थित थे।