पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीए प्रशिक्षण प्रारंभ

एसबीए प्रशिक्षण प्रारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा - जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति जामताड़ा द्वारा सदर अस्पताल परिसर में बुधवार से 21 दिवसीय एसबीए प्रशिक्षण का प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण जामताड़ा एवं नारायणपुर प्रखंड के एएनएम को दिया जा रहा है। 21 दिवसीय प्रशिक्षण में एएनएम को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारी दिया जाएगा। बुधवार को एएनएम को गर्भावस्था में देखभाल, प्रसव पूर्व गर्भवती की देखभाल, प्रसव के दौरान देखभाल, प्रसवकालीन देखभाल, शिशु के जन्म के बाद देखभाल, प्रसव उपरांत देखभाल सहित अन्य जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षक डॉ एके घोष ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त एएनएम क्षेत्र में जाकर गर्भस्थ महिलाओं को प्रसव के दौरान देखभाल एवं शिशु के जन्म के बाद की जरूरी देखभाल किस प्रकार किया जाना है इस बात की जानकारी लोगों को दिया देने का कार्य करेंगी। कहा कि अगर प्रखंड पीएचसी में गर्भवती महिला को प्रसव में कोई परेशानी होती है तो तुरंत रेफर कर दें। ताकि सदर अस्पताल में महिला का बेहतर इलाज किया जा सके। मौके पर डॉ नित्यानंद चौधरी, जयश्री आचार्य, अखिलेश प्रसाद, मंजू कुमारी, कुमारी मीणा साह, रंजू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।