पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर एसओई नहीं देने वाली बीटीटी को लगाई फटकार

समय पर एसओई नहीं देने वाली बीटीटी को लगाई फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व समिति सदस्यों ने किया चुनाव का विरोध

फोटो फाइल संख्या- 29 बोकारो 124 में

कैप्शन-पत्रकारों से बात करते पुरानी कमेटी के पदाधिकारी

भास्कर न्यूज - बालीडीह

कुर्मीडीह बाजार व्यावसायिक समिति का चुनाव असंवैधानिक तरीके से कराया गया है। 482 व्यवसायियों की संख्या को समिति के सदस्यों के रूप में दिखा रहे हैं। जबकि व्यावसायिक समिति में बाजार से लगभग 200 व्यवसायी हीं सदस्य हैं। जब समिति के सदस्य ही नहीं है तो फर्जी व्यवसायियों के साथ समिति का चुनाव कैसा? ये बातें कुर्मीडीह बाजार के पूर्व व्यावसायिक समिति के सचिव गंगा सागर यादव ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि समिति का निबंधन संख्या 47/1971-72 है। इसके अनुसार आमसभा के माध्यम से 20 जनवरी को सर्वसम्मति से व्यावसायिक समिति उच्च विद्यालय प्रांगण में नये पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हो चुका है। जिसकी सूचना महानिरीक्षक निबंधन, उपायुक्त बोकारो, अनुमंडलाधिकारी चास, बालीडीह थाना प्रभारी को लिखित रूप में दिया जा चुका है। इस नये चुनाव में लगभग 200 फर्जी व्यवसायी सदस्य हैं। हमारे ही निबंधन संख्या का दुरुपयोग कर कुर्मीडीह बाजार में समानान्तर चुनाव करवा कर बाजार में अशांति एवं तनाव फैलाने का काम किया जा रहा है। प्रेस वार्ता अध्यक्ष भगवान प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष उग्रनारायण गुप्ता, एच खान, उपसचिव महेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष शंभू साह मौजूद थे।

भास्कर न्यूज - बोकारो

ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ की जिला कमेटी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हासिम अंसारी ने कहा कि जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के लिए अविलंब कानून बनाया जाए। उर्दू शिक्षकों के वर्षों से पड़े रिक्त पदों के विरुद्ध तुरंत बहाली सुनिश्चित हो। उर्दू शिक्षकों एवं मदरसा शिक्षकों की अलग से नियुक्ति नियमावली बनायी जाए। शिक्षा विभाग में अलग से उर्दू सेल का गठन किया जाए। राज्य के सभी मदरसों में मीड डे मील योजना लागू हो। सभी मदरसों को साक्षरता अभियान से जोड़ा जाए। सभी कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जाए। अल्पसंख्यकों को इंदिरा आवास योजना में पूर्व से निर्धारित १५ प्रतिशत कोटा को घटाकर जो चार प्रतिशत किया गया है, उसे पुन: १५ प्रतिशत किया जाए। सभी मुस्लिम अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, साइकिल, स्कूल ड्रेस दिया जाए। इस मौके पर महासचिव मनीरुद्दीन, इश्तियाक अंसारी आदि मौजूद थे।

तंजीम ए इंसाफ ने समाहरणालय में दिया धरना

भास्कर न्यूज - बालीडीह

कुर्मीडीह बाजार व्यावसायिक समिति का चुनाव असंवैधानिक तरीके से कराया गया है। 482 व्यवसायियों की संख्या को समिति के सदस्यों के रूप में दिखा रहे हैं। जबकि व्यावसायिक समिति में बाजार से लगभग 200 व्यवसायी हीं सदस्य हैं। जब समिति के सदस्य ही नहीं है तो फर्जी व्यवसायियों के साथ समिति का चुनाव कैसा? ये बातें कुर्मीडीह बाजार के पूर्व व्यावसायिक समिति के सचिव गंगा सागर यादव ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि समिति का निबंधन संख्या 47/1971-72 है। इसके अनुसार आमसभा के माध्यम से 20 जनवरी को सर्वसम्मति से व्यावसायिक समिति उच्च विद्यालय प्रांगण में नये पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हो चुका है। जिसकी सूचना महानिरीक्षक निबंधन, उपायुक्त बोकारो, अनुमंडलाधिकारी चास, बालीडीह थाना प्रभारी को लिखित रूप में दिया जा चुका है। इस नये चुनाव में लगभग 200 फर्जी व्यवसायी सदस्य हैं। हमारे ही निबंधन संख्या का दुरुपयोग कर कुर्मीडीह बाजार में समानान्तर चुनाव करवा कर बाजार में अशांति एवं तनाव फैलाने का काम किया जा रहा है। प्रेस वार्ता अध्यक्ष भगवान प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष उग्रनारायण गुप्ता, एच खान, उपसचिव महेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष शंभू साह मौजूद थे।

पूर्व समिति सदस्यों ने किया चुनाव का विरोध

भास्कर न्यूज - बोकारो

समय पर एसओई नहीं देने वाली ब्लॉक ट्रेनिज ट्रेनरों को फटकार लगाई गई। यह फटकार सिविल सर्जन डॉ. एसबीपी सिंह ने सीएस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में लगायी। उन्होंने कहा कि सिर्फ पैसा लेने से ही काम नहीं चलेगा। इसके लिए कार्य भी करना पड़ता है। उन्होंने बीटीटी को अपने अपने क्षेत्र की सहियाओं को परफारमेंस में सुधार लाने के लिए समय समय पर बैठक कर कार्य की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने संस्थागत प्रसव, किशोरी स्वास्थ्य स्वच्छता अभियान, कुष्ठ सहित अन्य कार्यक्रम में सहियाओं के लिए प्रोत्साहन राशि के किए गए प्रावधान के बारे में उन तक विस्तृत जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में सीएस ने दिए गए लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाली बीटीटी पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इससे पूर्व जिला कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि ३० जनवरी से प्रारंभ होने वाले कुष्ठ पखवाड़ा के लिए चास प्रखंड का चयन किया गया है। जिसके तहत १५ दिन तक जिले के सभी २४ सबसेंटर में जाकर सहिया और एएनएम जांच का कार्य करेंगी। जिसकी सही जानकारी बीटीटी जिला मुख्यालय को देंगी। इस मौके पर सभी प्रखंड से आयी हुई बीटीटी ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

सिविल सर्जन कार्यालय में हुई बैठक