पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर न्यूज - झरिया
धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो... और गायत्री माता के जय जयकार से कुस्तौर क्षेत्र बुधवार को अनुगुंजित हो रहा था। मौका था कुस्तौर क्रीड़ा मैदान में आयोजित श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का। भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ 29 जनवरी से 1 फरवरी तक चलने वाले चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने नशामुक्त समाज बनाने का नारा देते हुए संकल्प लिया। गायत्री महायज्ञ कुस्तौर प्रज्ञा मंडल व महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया है।
भक्ति धुनों पर झूम रहे थे श्रद्धालु - कुस्तौर क्रीड़ा मैदान गेरुआ रंग से पटा हुआ था। माता गायत्री की जय-जयकार हो रही थी। विधि-विधान के साथ विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय ने देवमाता गायत्री, गुरुदेव व गुरुमाता की पूजा की। मौके पर उपस्थित सांसद पीएन सिंह ने कन्याओं के सिर पर कलश रख शोभा यात्रा प्रारंभ करायी। शोभा यात्रा में 501 महिलाओं व युवतियां गेरुआ परिधान में थी। पुरुष धर्मध्वजा लिए थे।
एक से एक बढ़कर नारे भर रहे थे जोश - कलश शोभा यात्रा के दौरान भक्तों ने समाज सुधार के नारे लगाए। हम बदलेंगे युग बदलेगा, नशा का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार, व्यक्ति की शक्ति नारी है समाज की शक्ति नारी है, जाग गई जाग गई नारी शक्ति जाग गई, गंदे चित्र लगाओ मत, नारी को लजाओ मत, अगर रोकनी है बर्बादी बंद करो खर्चीली शादी, अपना-अपना करो सुधार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार, छोटे मोटे काम करो भीख मांगना बंद करो, धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो आदि से क्षेत्र गूंज रहा था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.