पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफलता के लिए अनुशासन जरूरी : राजीव लोचन

सफलता के लिए अनुशासन जरूरी : राजीव लोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रज्ञा व तृप्ति बनी तेज धाविका

डीएवी सेक्टर चार में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

देशभक्ति गीतों से बच्चों ने मोहा मन

फोटो फाइल संख्या-२९ बोकारो १०८ से ११३ में

कैप्शन-रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि, आई लव माई इंडिया गीत पर नृत्य करते बच्चे, नृत्य की मुद्रा में बच्चे, देशभक्ति नृत्य करते बच्चे, जूनियर बालिका वर्ग में दौड़ लगाती प्रतिभागी, मुख्य अतिथि के साथ विजेता खिलाड़ी



भास्कर न्यूज - बोकारो



जीवन में किसी भी व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का पाठ हमेशा याद रखना चाहिए। क्योंकि सफलता के लिए कठिन परिश्रम के साथ अनुशासित जीवनशैली का होना नितांत आवश्यक है। यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन ने डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ खेल का भी महत्वपूर्ण स्थान है। सीबीएसई बोर्ड ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीसीई कार्यक्रम के तहत स्कूलों में शिक्षा के साथ अन्य क्रियात्मक गतिविधियों पर अमल करने पर जोर दिया है। इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय समय-समय पर शिक्षा के साथ क्रियात्मक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों के लिए खेलकूद के भी अवसर उपलब्ध कराता है। ताकि बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास निरंतर होता रहे। इस अवसर पर एलएमसी के उपाध्यक्ष केके कक्कड़, बीएस जायसवाल, ब्रह्मदेव जी, सेक्टर ६ डीएवी की प्राचार्या श्रीमती नीलकमल सिन्हा आदि उपस्थित थे।





रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता शुरू

बुधवार को सेक्टर चार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में नृत्य व संगीत के बीच दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं की स्वागत गान की प्रस्तुती के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता का झंडोत्तोलन करने के साथ हुई। खिलाडिय़ों द्वारा प्रस्तुत किये गये मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि ने ली। प्रतियोगिता की मशाल प्रज्जवलित कर खिलाडिय़ों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ ली। मुख्य अतिथि राजीव लोचन तथा एलएमसी के उपाध्यक्ष केके कक्कड़ ने रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।



प्रज्ञा व तृप्ति बनी विद्यालय की तेज धाविका

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कई स्पर्धाएं आयोजित की गई। सीनियर बालिका वर्ग के १०० मीटर दौड़ में कक्षा ११ की प्रज्ञा कुमारी ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए विद्यालय की फर्राटा धाविका बनी। जबकि कक्षा ११ की ही अनिशा अनु दूसरे व ऋजा सुमन तीसरे स्थान पर रही। वहीं जूनियर वर्ग में कक्षा ९ की तृप्ति ने १०० मीटर का खिताब जीतकर विद्यालय की तेज धाविका बनी। ज्योति दूसरे व शालू तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में कक्षा ११ के आशीष ने सीनियर वर्ग का तथा कक्षा आठ के हेमंत ने जूनियर वर्ग में १०० मीटर का खिताब जीतकर विद्यालय के तेज धावक बने। अन्य विजेताओं में ८०० मीटर में रौशन पहले, रोहित दूसरे व कुमार रोहित तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में मार्शल ने पहला, परवेज आलम ने दूसरा तथा उमेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में राहुल पहले, परवेज दूसरे व आयान किस्कू तीसरे स्थान पर रहे।



देशभक्ति गीत पर थिरके बच्चे

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक नृत्य व संगीत की धूम रही। वहीं देश भक्ति गीतों पर विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चों ने शानदार भाव नृत्य एवं समूह नृत्य की प्रस्तुती कर समारोह में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी तथा आई लव माई इंडिया गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुती से सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।







दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

प्रज्ञा और तृप्ति

बनी तेज धाविका

बोकारो - जीवन में किसी भी व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का पाठ हमेशा याद रखना चाहिए। क्योंकि सफलता के लिए कठिन परिश्रम के साथ अनुशासित जीवनशैली का होना नितांत आवश्यक है। यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन ने डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ खेल का भी महत्वपूर्ण स्थान है। सीबीएसई बोर्ड ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीसीई कार्यक्रम के तहत स्कूलों में शिक्षा के साथ अन्य क्रियात्मक गतिविधियों पर अमल करने पर जोर दिया है। इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय समय-समय पर शिक्षा के साथ क्रियात्मक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों के लिए खेलकूद के भी अवसर उपलब्ध कराता है। ताकि बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास निरंतर होता रहे। इस अवसर पर एलएमसी के उपाध्यक्ष केके कक्कड़, बीएस जायसवाल, ब्रह्मदेव जी, सेक्टर ६ डीएवी की प्राचार्या श्रीमती नीलकमल सिन्हा आदि उपस्थित थे।



देशभक्ति गीतों से बच्चों ने मोहा मन