मिलन समारोह का आयोजन
समाचार के साथ फोटो देखें।
फोटो फाइल संख्या-२९ बोकारो ११९ में।
कैप्शन- मिलन समारोह में मौजूद एसोसिएशन के सदस्य
भास्कर न्यूज - बोकारो
बोकारो ज्वेलरी एसोसिएशन का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन सिटी पार्क में किया गया। कार्यक्रम में चंद्रपुरा, दुग्दा, बेरमो, फुसरो, तुपकाडीह, जैनामोड़, बाघमारा, पेटरवार सहित पूरे जिले के सर्राफा व्यवसायियों ने भाग लिया। इस दौरान रस्सी खींच, चम्मच गोली प्रतियोगिता, हांडी फोड़ प्रतियोगिता, हीरोइन के पोस्टर पर बिंदी चिपकाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सर्राफा व्यवसायी सुरेश कुमार ने कहा कि एसोसिएशन सदैव सामाजिक कार्य के साथ-साथ समाज के दबे-कुचले लोगों को उठाने का कार्य करते आयी है। साथ ही हर सुख-दुख में व्यवसायियों ने एकता का परिचय दिया है। सर्राफा व्यवसायी व कारीगर एकत्रित होकर समाज को शिक्षित करने का भी कार्य कर रही है। इस मौके पर विपिन अग्रवाल, शिबू सरकार, संजय सुमन, रवि सरकार, संतोष सोनी, पप्पू मुस्कान, मनोज सोनी, युगल प्रसाद, बसंत सोनी, ध्रुव कुमार, संजय रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, बबलु दास, विरेंद्र वर्णवाल, उज्जवल, संजय सोनी, दीपक डेहरी, संदीप जायसवाल आदि मौजूद थे।
बोकारो - बोकारो ज्वेलरी एसोसिएशन का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन सिटी पार्क में किया गया। कार्यक्रम में चंद्रपुरा, दुग्दा, बेरमो, फुसरो, तुपकाडीह, जैनामोड़, बाघमारा, पेटरवार सहित पूरे जिले के सर्राफा व्यवसायियों ने भाग लिया। इस दौरान रस्सी खींच, चम्मच गोली प्रतियोगिता, हांडी फोड़ प्रतियोगिता, हीरोइन के पोस्टर पर बिंदी चिपकाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सर्राफा व्यवसायी सुरेश कुमार ने कहा कि एसोसिएशन सदैव सामाजिक कार्य के साथ-साथ समाज के दबे-कुचले लोगों को उठाने का कार्य करते आयी है। इस मौके पर विपिन अग्रवाल, शिबू सरकार, संजय सुमन, रवि सरकार, संतोष सोनी, पप्पू मुस्कान, मनोज सोनी, युगल प्रसाद, बसंत सोनी, ध्रुव कुमार, संजय रस्तोगी आदि थे।