पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईईओ ने विद्यालय का लिया जायजा

बीईईओ ने विद्यालय का लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारायणपुर
बीईईओ तरुण कुमार घांटी ने बुधवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय चिहुंटिया, मध्य विद्यालय भगवानपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोकुला पहुंच उन्होंने अध्यापन कार्य का जायजा लिया। उक्त विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया गया। घांटी ने कहा कि बीआरसी नारायणपुर में नेतरहाट विद्यालय व इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय का फॉर्म उपलब्ध है जिसका वितरण २१ फरवरी तक किया जाएगा।