- Hindi News
- कुंडहित में 15 छात्रों को मिलीं साइकिलें
कुंडहित में 15 छात्रों को मिलीं साइकिलें
भास्कर न्यूज - कुंडहित
प्रखंड परिसर में बुधवार को छात्रों के बीच प्रभारी प्रमुख ननीचौड़ा चौधरी ने साइकिल का वितरण किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि समय पर विद्यालय जाने व मन लगा कर पढ़ाई-लिखाई करने को कहा। सरकार की ओर से शैक्षणिक स्तर में सुधार करने के लिए लाभकारी योजनाएं लागू की हैं। छात्रों से कहा कि आप भी मन लगा कर पढ़ाई करें व सरकार के उद्देश्यों पर खरा उतरें। 15 छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। आदर्श मध्य विद्यालय कुंडहित, मध्य विद्यालय भालको, मध्य विद्यालय बनकाठी के छात्रों को साइकिल दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, स्वप्न पात्तर, भरत मंडल आदि शामिल हुए।