- Hindi News
- निरीक्षण के दौरान प्रखंडों में बंद मिले स्वास्थ्य केंद्र
निरीक्षण के दौरान प्रखंडों में बंद मिले स्वास्थ्य केंद्र
: अपर निदेशक ने कुंडहित व फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लिया जायजा और दिया निर्देश
: अस्पताल के उपकरणों की स्थिति का भी अधिकारियों ने लिया जायजा
भास्कर न्यूज - कुंडहित /फतेहपुर
स्वास्थ्य अपर निदेशक दीपाली दे ने कुंडहित प्रखंड का दौरा कर विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई केंद्र बंद मिले। वहीं कुछ केंद्रों में चार-चार एएनएम व नर्सों की पदस्थापना देख कर वे हैरान रह गए। किसी स्वास्थ्य उपकेंद्र में 1 एएनएम के रहने से परेशानी भी देखी गई। क्षेत्र भ्रमण के बाद वे सीएचसी पहुंची। वहां जरूरी सामग्रियों व दवाइयों की खरीदारी साची को देखी।
उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार से विभिन्न दवाइयों के बारे में जानकारी ली। लैब तकनीशियनों प्रकाश को बुला कर की जा रही जांच के बाबत माइक्रोस्कोप के बारे में पूछताछ भी की। उन्होंने मुख्यमंत्री जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत हो रहे भुगतान स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं सहियाओं को दिए जाने वाले अटायड फंड की 10 हजार रुपए राशि की जानकारी ली। वहीं खराब एंबुलेंस, एक्स रे मशीन , अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन के बारे में पूछताछ की। प्रयोग में आ रही है कि नहीं इसकी भी जानकारी ली गई।
जननी शिशु सुरक्षा योजना का भुगतान खाता में करें
अपर निदेशक दे ने कहा कि मुख्यमंत्री जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का भुगतान बैंक खाता में करने को कहा गया। कहा कि जो सामग्रियां 2012-13 व 2013-14 में खरीदी गई उसका सही से प्रयोग हो रहा है कि नहीं। इस बाबत रिपोर्ट राज्य सरकार को देनी है। बेकार सामग्रियों में से एक्स रे मशीन, अल्ट्रा सोनोग्राफी, ब्लड फ्रीज आदि है जिसका अभी तक उपयोग नहीं किया जा रहा है। मेन पावर भी समस्या की जड़ बनी हुई है। अगैया सरमुंडी स्वास्थ्य उपकेंद्र में चार एएनएम व नर्स को पदस्थापित किया गया है जिसे उन्होंने हटा कर दूसरे केंद्रों में प्रभारी को करने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. एसके झा, डॉ. सुपर्णा दत्त, डॉ. सरिता कश्यप, बीपीएम बिजेंद्र लाल, मैनेजर मनोज प्रजापति, श्रीराम मंडल समेत कई कर्मचारी गण मौजूद थे। वहीं फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य अपर निदेशक दीपाली दे ने प्रखंड के कई स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सभी प्रकार के उपकरणों का जायजा लिया गया। कई केंद्रों पर डॉक्टर का सप्ताह में उपस्थित नहीं हो पाना समस्या की जड़ है। प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र अंगूठिया में एएनएम रेखा कुमारी , विलासी हेम्ब्रम, माकू मरांडी, सविता मरांडी, को प्रसव उपकरण संबंधी प्रश्न पूछे जाने पर सही जवाब नहीं दे पाई। एएनएम की अनभिज्ञता को देखते हुए अपर निदेशक ने हैरानी जताई। उन्होंने उसे अद्यतन स्थिति में रहते हुए कार्य करने की बात कही।