पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिंदापाथर
धूलकण से ग्रामीण परेशान होकर बुधवार को जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग के पालोजोरी बस्ती में वितनी देवी के मकान के समीप गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे सड़क निर्माण कार्य में बनाए जा रहे पुलिया के पास मिट्टी सड़क के किनारे छोड़े जाने से मार्ग पर चल रहे वाहनों द्वारा उड़ाए गए धूलकण लोगों के मकान में प्रवेश करने, महीनों पूर्व सड़क को खोद कर छोड़ देने तथा नियमित रूप से जल छिड़काव नहीं किए जाने, लाहरवाड़ी मोड़ के समीप सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ कर संवेदक के पलायन के विरोध में ब्रह्मानंद राय, वितनी देवी सहित सैकड़ों लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते देखे गए। इस संदर्भ में पूछे जाने पर ब्रह्मानंद राय ने कहा कि रेमकी कंपनी के विरोध में पदाधिकारी की ओर से अंकुश नहीं लगाए जाने से मनमाने पूर्ण तरीके से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। बितनी देवी ने कहा कि जमीन तथा दुकान का भुगतान किए बिना उसे तोड़ दिया गया है। जिससे बचे हुए मकान में धुल प्रवेश करने से जीना दुर्लभ कर दिया है। जमीन व दुकान का अविलंब भुगतान करने की मांग की। चंदन कुमार ने बताया कि हाइवे सड़क निर्माण कार्य में संवेदक की ओर से यत्र-तत्र पुराने सड़क को खोद कर छोड़ देते हैं। महीनों से सड़क निर्माण कार्य बंद कर रख देते हैं। जिससे सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। आवाजाही के क्रम में लोगों को सड़क में गिराए हुए पत्थर एवं उड़ते हुए धुल कण से ग्रामीण परेशान हैं। संजीत कुमार यादव ने आरोप लगाते कहा कि सड़क निर्माण कार्य में एक ओर जहां सरकारी नियमों को ताक पर रखते हुए अनियमित रूप से निर्माण कार्य का संचालन किया जा रहा है। यत्र-तत्र कार्य प्रारंभ कर अधूरा छोड़ देने से ग्रामीण एवं राहगीरों को परेशानी हो रही है।




राशि दे दी गई है भू अर्जन विभाग को

सहायक निदेशक प्रभात कुमार ने दूरभाष पर बताया कि जमीन संबंधी राशि भू अर्जन विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। बकाया राशि जमीन मालिक भू-अर्जन विभाग के पदाधिकारी से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता विहीन एवं समय पर कार्य नहीं किए जाने के संदर्भ में जांच होगी। धूलकण से बचाव के लिए पानी छिड़काव की बात कही। करीब दो घंटे बाद थाना प्रभारी बीडी चौधरी जाम स्थल पहुंचे और पानी का छिड़काव कराते हुए वहां से जाम को हटवाया। साथ ही नियमित रूप से सड़क पर पानी छिंटने का आश्वासन दिया।