पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवरात्रि उत्सव को लेकर भजन कलाकारों का चयन

शिवरात्रि उत्सव को लेकर भजन कलाकारों का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाला
जिला का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवलेश्वर धाम में शिवरात्रि उत्सव को लेकर बुधवार को कीर्तन प्रस्तुत करने वाले भजन कलाकारों का चयन किया गया। झारखंड व पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बंगला भाषी कलाकारों का कार्यक्रम की तिथि निर्धारण के लिए मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से अंतिम निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार 27 फरवरी से प्रारंभ होने वाला पांच दिन व्यापी शिवरात्रि उत्सव के लिए सुपर्णा मंडल, अभिजीत आचार्य, मधुमिता दास, काजल बंदोपाध्याय, संदीप अधिकारी, गिरिधारी ठाकुर, बरांगना घोष, टुम्पा धीवर, मीरा बनर्जी, रंजीत कुमार मुखर्जी समेत झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुल 33 कलाकारों का कार्यक्रम के लिए तिथि का निर्धारण किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम के प्रथम दिन बोलपुर के लालटू दास, द्वितीय दिन बद्र्धमान के वरुण कुमार दास, तृतीय और चतुर्थ दिन बोकारो व पुरुलिया के प्रसिद्ध कलाकार बादल पाल मुख्य तौर पर भाग लेंगे। कहते हैं कि ये कलाकार बाबाधाम में आकर कला नि:शुल्क प्रस्तुत करते हैं। नाला विधानसभा क्षेत्र के वैसे लोग शिवरात्रि उत्सव के मौके पर आकर कलाकारों का चयन करते हैं। जानकारी के मुताबिक संथालपरगना में यह एक मात्र धार्मिक स्थल हैं जहां शिवरात्रि के मौके पर सौ की संख्या में कीर्तन भजन कलाकारों का जमावड़ा होता है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मंदिर कमेटी के साथ-साथ प्रशासन की अहम भूमिका रहती है।



देवलेश्वर धाम में शिव रात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू