स्थापना दिवस की तैयारी शुरू
नाला - झामुमो आगामी 2 फरवरी को दुमका में प्रस्तावित 35वां झारखंड दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के चौक-चौराहों को सजाने का काम अंतिम चरण में है। प्रखंड क्षेत्र में पांच बड़े तोरण द्वार के अलावा कई छोटे तोरण द्वार बना कर चौक-चौराहों को सजाया गया है। पोस्टर, बैनर आदि लगाए गए हैं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कार्यकर्ताओं की ओर से जन संपर्क अभियान चला कर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की जा रही है। चाले पाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि आशीष तिवारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सह प्रखंड सह सचिव भव सिंधु लायक ने बताया कि 35 वें स्थापना दिवस पर नाला से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता एवं समर्थक पूर्व विधायक रवींद्रनाथ महतो के नेतृत्व में भाग लेंगे। कहा कि दुमका में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदि मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं की हौसला-आफजाई करेंगे। जनसंपर्क अभियान में प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, नारायण मंडल, जयधन हांसदा, कालीपद राय, सुशील सोरेन, चुड़का मुर्मू, मुडीराम माजी सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय हैं।