भाजपा नेता की जमानत खारिज
जामताड़ा - भाजपा नेता हितेश दास की जमानत याचिका खारिज हो गई है। इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कार्यालय में तोड़ फोड़ करने का आरोप है। अभियुक्त के खिलाफ जामताड़ा थाना में कांड संख्या १४६/१२ दर्ज है। यह प्राथमिकी पूर्व कार्यपालक अभियंता बृजनंदन कुमार ने दर्ज कराया था। वर्तमान में अभियुक्त न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा जामताड़ा में न्यायिक अभिरक्षा में है।