पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपार्टमेंट की छत से गिरा मजदूर, गंभीर

अपार्टमेंट की छत से गिरा मजदूर, गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा - निर्माणाधीन अन्नपूर्णा अपार्टमेंट के दो मंजिला इमारत में ढलाई कार्य कर रहे एक मजदूर बुधवार शाम गिर गया है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए न्यू टॉउन स्थित पॉपुलर नर्सिंग होम में दाखिल किया गया है। यह बहुमंजिला इमारत स्थानीय चंचला मंदिर और सदर अस्पताल से पूरब दिशा में बन रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सक के अनुसार मजदूर की स्थिति गंभीर है। मजदूर का दोनों पांव की हड्डी टूट गई। साथ ही कान से खून निकल आया है।
चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद एक्स रे किया जा रहा है। तत्पश्चात रेफर करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान में मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल मजदूर का नाम कामदेव महतो बताया गया है जो जामताड़ा थाना क्षेत्र के आसनहेरिया गांव का निवासी है। मजदूर की आयु 42 वर्ष है। दुर्घटना के बारे में जामताड़ा के थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने बताया कि अपार्टमेंट प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है। इस संबंध में पुलिस घायल का बयान दर्ज कर रही है। घायल के बयान के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।