- Hindi News
- सवारी गाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
सवारी गाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बाघमारा - महुदा-गोमो रेलखंड के खानुडीह रेलवे फाटक के समीप बुधवार को दोपहर 3 बजे गोमो चक्रधरपुर सवारी गाड़ी की चपेट में आने से कतरास स्थित गडग़डिय़ा ((जमुआटांड़)) निवासी 70 वर्षीय भुटन रजक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। महुदा जीआरपी ने शव का कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेजने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक भुटन का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना की सूचना पाकर मौके पर उसके अन्य परिजन पहुंचे और शव को देखकर चीत्कार मारकर रोने लगे।