पति, सास व देवर पर पैसा मांगने का आरोप
निरसा - निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज गांव की कल्पना देवी ने बुधवार को अपने पति, सास व देवर पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने की शिकायत निरसा थाने में की है। अपनी शिकायत में कल्पना देवी ने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2009 में गोविंदपुर के गायडेहरा निवासी संतोष रविदास के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह उसके पति, सास व देवर तीनों ने कल्पना पर अपने मायके से एक लाख रुपए नगद तथा 50 हजार के जेवरात लाने के दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर तीनों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी। इसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई।
,
इसकी सूचना महिला के मायके वालों को लगा। मायके वालो ने महिला को गोविंदपुर से लाकर निरसा के निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। वहीं महिला की शिकायत पर निरसा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।