हंगामे की भेंट चढ़ा ग्राशिस का चुनाव
चासनाला - बालिका मध्य विद्यालय नूनूडीह में बुधवार को ग्राम शिक्षा समिति के चुनाव को लेकर ग्रामीण व अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। चुनाव कराने को लेकर पुलिस बल तैनात किए गए थे। मौके पर पर्यवेक्षक बीईईओ हरेन्द्र शर्मा, बीपीओ सुनील सिंह, बीआरसी झरिया शुभंकर सुमन आदि उपस्थित थे। हंगामा को देखते हुए समिति का चुनाव को स्थगित करने की घोषणा कर चल दिए।
बताते हैं कि ग्राम शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष दशरथ बाउरी 28 नवंबर 2012 को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बुधवार को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई थी। इसी दौरान पार्षद वीरेन गोराई के नेतृत्व में दर्जनों अभिभावकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। वे पूर्व अध्यक्ष दशरथ बाउरी से पूर्व के लेखा जोखा का मांग कर रहे थे। मौके पर जोड़ापोखर इंस्पेक्टर सुरेश पासवान, सुदामडीह थाना प्रभारी उज्जवल कुमार साव व काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।