शिबू व हेमंत का पुतला फूंका
भास्कर न्यूज - सियालजोरी
चास प्रखंड के बिजुलिया मोड़ स्थित विनोद चौक के पास झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन स्व.सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के विरोध में किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से दरबारी महतो, पूर्व मुखिया सीताराम महतो, पहाड़ महतो, इस्लाम अंसारी सहित दर्जनों लोग शामिल थे। वहीं चास के कुड़मी छात्रावास में कुड़मी विकास मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष चंदन कुमार महतो की अध्यक्षता में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस मौकेपर मुख्य रूप से मिहिर चंद्र महतो, ध्रुव चंद्र महतो, डा.सपन कुमार महतो, अधिवक्ता दिलीप कुमार महतो, लालदेव महतो आदि मौजूद थे।