श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सियालजोरी - चास प्रखंड के सिंहडीह स्थित विनोद मोड़ पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यहां पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुखिया जगदीश रजवार, विश्वनाथ महतो, टुपलाल महतो, इस्लाम अंसारी, चक्रधर महतो, दिगंबर महतो, मनोज महतो, निरंजन प्रसाद, सुरेश महतो आदि शामिल थे।