बाइक की चोरी
भास्कर न्यूज - बोकारो
चास थाना क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर के समीप से भाजपा नेता भैया आरएन ओझा की मोटरसाइकिल संख्या-जेएच ०९ जे-८२८३ को अज्ञात चोरों ने टपा लिया है। वे आदर्श विद्या मंदिर के समीप अपनी बाइक को खड़ी किए थे।
दो स्थायी वारंटी गए जेल
बोकारो - माराफरी थाना पुलिस ने डूमरो निवासी रहीम अंसारी व झोपड़ी कालोनी निवासी गौरीशंकर शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर वारंट जारी था। लेकिन वे फरार चल रहे थे।
बाइक व साइकिल की टक्कर में पांच घायल
तालगडिय़ा - सियालजोरी ओपी क्षेत्र के उसरडीह में एक बाइक संख्या जेएच ०९ एफ-७६७४ तथा साइकिल के बीच हुयी टक्कर में पांच लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक राहगीर माणिक दास भी घायल हुआ है। वहीं काशीनाथ मांझी व बाइक सवार महेंद्र मांझी सहित चार लोग घायल हो गए हैं।
बोकारो - चास थाना क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर के समीप से भाजपा नेता भैया आरएन ओझा की मोटरसाइकिल संख्या-जेएच ०९ जे-८२८३ को अज्ञात चोरों ने टपा लिया है।