पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुघर्टना में छात्र की मौत

सड़क दुघर्टना में छात्र की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
भास्कर न्यूज - चंदनकियारी
चास-चंदनकियारी मुख्य पथ में साबड़ा के समीप 12 वर्षीय स्कूली छात्र की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि छात्र लालजी शर्मा विवेक इंगलिस एकेडमिक का छात्र था। वह कक्षा पांच में पढ़ता था। बुधवार को दिन के करीब एक बजे विद्यालय का मध्यान्तर होने के बाद लालजी मुख्य सड़क की ओर निकला था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। धक्का मारने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन लेकर चालक फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चंदनकियारी चास मुख्य पथ को जाम कर दिया। इधर घटना की सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, बनगडिय़ा ओपी प्रभारी सत्यम कुमार, चंदनकियारी पुलिस पदाधिकारी आनंद कच्छप समेत कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तपश्चात पदाधिकारियों से वार्ता के बाद सड़क जाम हटा लिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मृतक के अभिभावक को राहत कोष से २० हजार रुपये मुआवजा, इंदिरा आवास व उसकी दो बहनों का कस्तूरबा आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में नामांकन का आश्वास दिया। पुलिस ने छात्र के शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार छात्र का पिता काम करने के लिए दूसरे राज्य गया हुआ है। इधर कुछ लोगों का कहना है कि जब विद्यालय निजी है तो मध्यांतर के वक्त छात्र मुख्य सड़क पर कैसे आया। अगर छात्र बाहर जाते हंै तो उस पर शिक्षक का ध्यान रखना चाहिए।