पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइनिंग संस्थान हुआ सिंदरी में शिफ्ट

माइनिंग संस्थान हुआ सिंदरी में शिफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया - झरिया से भागा स्थित माइनिंग संस्थान का अस्तित्व समाप्त हो गया। उक्त संस्थान को सिंदरी में शिफ्ट कर दिया गया है। इस क्रम में विधिवत रूप से बुधवार को सिंदरी में कार्यालय खुल गया है। प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य विनोद प्रसाद सिन्हा ने बैठना भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भागा माइनिंग स्कूल से लगभग सभी सामान को भी सिंदरी स्थित नये भवन में पहुंचा दिया गया है। इस संबंध में श्री सिन्हा ने बताया कि नये भवन में शिफ्ट होने से काफी सहुलियत होगी। क्लास शुरू होने के संबंध में कहा कि सरस्वती पूजा के बाद से शुरू होने की संभावना है। पहले 27 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा नये भवन का उदघाटन किये जाने की बात थी। लेकिन कुछ कतिपय कारणों से उक्त तिथि को उद्घाटन नहीं हो सका। श्री सिन्हा ने कहा कि प्रयास होगा कि नये भवन का उदघाटन मुख्यमंत्री के हाथों हो। इससे यहां के बच्चों में भी उत्साह बढ़ेगा। प्रयास होगा कि उक्त संस्थान के लिए सरकार द्वारा नये शिक्षक व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाये।