पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरिया स्टेशन से ट्रक की चोरी

झरिया स्टेशन से ट्रक की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया - छोटे वाहन के बाद झरिया में अब बड़े वाहनों की भी चोरी की घटना लंबे अंतराल के बाद शुरू हो गयी है। बुधवार को झरिया स्टेशन के समीप खड़ी ट्रक संख्या जेएच 10 जे 8049 चोरी हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए ट्रक मालिक व भगतडीह निवासी बबलू राम ने बताया कि घनुडीह कोलियरी से उक्त ट्रक पर कोयला लाद कर झरिया स्टेशन के समीप दिन के करीब 4 बजे खड़ा किया। नो इंट्री के कारण चालक नवीन साव ट्रक को लॉक करने के बाद खाना खाने अपने निवास स्थान ऐना कोलियरी चला गया। रात्रि नौ बजे जब पहुंचा तो ट्रक गायब पाया।

ट्रक पर कोयला द्वारका भट्टा कुमारडुबी के लिये लोड हुआ था।