पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमैट्रिक व इंटर के 13 हजार 205 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, परीक्षा केंद्र के लिए केंद्राधीक्षक नियुक्त
भास्कर न्यूज - जामताड़ा
जामताड़ा जिले से इस वर्ष माध्यमिक व इंटर की परीक्षा में 13 हजार 205 बच्चें शामिल होंगे। दोनों ही परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक की परीक्षा 21 फरवरी से 7 मार्च तक प्रतिदिन प्रथम पाली में आयोजित होगी। इसके लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि इंटर के तीनों संकाय की परीक्षा द्वितीय पाली में 21 फरवरी से 13 मार्च तक संचालित होगी। इंटर की परीक्षा का संचालन छह केंद्रों पर होगा। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे डीसी - 21 फरवरी से प्रारंभ होने वाली माध्यमिक व इंटर की परीक्षा पूर्ण रुप से कदाचार मुक्त होगी। परीक्षार्थियों के हॉल में प्रवेश करते ही केंद्राधीक्षकों द्वारा इसकी जानकारी दे दी जाएगी। कदाचार करते पकड़ाये जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्राधीक्षक और सह केंद्राधीक्षक की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके अलावे प्रशिक्षित सूची मूल्यांकन के लिए जैक को अनुमोदन के लिए भेजा है।
कदाचार मुक्त होगी परीक्षा : जिला शिक्षा पदाधिकारी
॥परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्राधीक्षक एवं सह केंद्राधीक्षक की सूची तैयार कर ली गई है। कॉपी के मूल्यांकन हेतु परीक्षकों की सूची जैक को उपलब्ध करा दी गई है। फरवरी माह में उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा संचालन को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक होनी है। जिसमें उपस्कर एवं अन्य चीजों का आकलन किया जाएगा। हर हाल में परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराया जाएगा। इस संबंध में जैक से भी निर्देश प्राप्त हुआ है जिसका अनुपालन होगा।ञ्जञ्ज अरविंद कुमार, डीईओ, जामताड़ा।
माध्यमिक परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र
जेबीसी प्लस टू जामताड़ा, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, महिला कॉलेज, आदर्श मध्य विद्यालय, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल, प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मिहिजाम, मध्य विद्यालय नारायणपुर, प्लस टू उच्च विद्यालय नारायणपुर, इंटर कॉलेज नाला, प्लस टू उच्च विद्यालय नाला, सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय कुंडहित, भागवत झा आजाद कॉलेज कुंडहित, झुमका देवी मध्य विद्यालय करमाटांड़, उच्च विद्यालय करमाटांड़, मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय फतेहपुर।
इंटर परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र - जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा, महिला इंटर कॉलेज जामताड़ा, जेबीसी प्लस टू विद्यालय जामताड़ा, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा, इंटर कॉलेज नाला, प्लस टू उच्च विद्यालय नाला।
20 फरवरी से परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा - परीक्षा केंद्रों में 20 फरवरी की शाम से निषेधाज्ञा लागू होगी। जामताड़ा जिले के सभी प्रखंड के परीक्षा केंद्र पर निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
परीक्षा एक नजर में
ञ्चमाध्यमिक परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या : 8 हजार 234
ञ्चइंटर परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या : 4 हजार 971, ((कला संकाय में 3 हजार 113, विज्ञान में 1 हजार 656, वाणिज्य में 202))
ञ्चपरीक्षा केंद्र माध्यमिक : 17 ञ्चपरीक्षा केंद्र इंटर : 6
परीक्षा की तैयारी - दोनों परीक्षाओं के लिए जिले में बनेंगे 23 परीक्षा केंद्र
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.