बीमा योजना की जानकारी दी
राजधनवार - धनवार प्रखंड के मनरेगा भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी को लेकर एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सेविका व सहायिका को प्रशिक्षण धनवार बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी गिरिशचंद्र वर्मा, जिला समन्वयक बीमा कंपनी के सबीर आलम ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपने अधिकार पहचानने एवं आसानी से उपचार के लिए स्मार्ट कार्ड की उपयोगिता की जानकारी दी। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना बहुत ही लाभदायक है। इस कार्ड से देश भर में कहीं भी किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज कराया जा सकता है। इसे पंजीकरण कराने के लिए प्रत्येक परिवार को ३० रुपए का भुगतान बीमा कंपनी को करना होगा। इसके लिए बीमा कंपनी घर-घर जाकर एक पर्ची देंगी। जिससे नाम और फोटो के साथ समय का पता चल जाएगा। पंजीकरण के दिन ही बीमा कंपनी स्मार्ट कार्ड के साथ सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची पंजीकरण स्थल पर मुहैया करेगी।
इसके साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। मौके पर पर्यवेक्षिका अमृता सुमन, सुषमा सिन्हा, निरुपमा सिन्हा, पूजा कुमारी के साथ सेविका-सहायिका मौजूद थीं।
रिपोर्ट : प्रदीप प्रसाद