राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि
जामताड़ा - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रधान जिला जज अभय शंकर मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के जज अर्जुन मोदी, प्रथम जिला जज शिवशरण दुबे, सीजेएम सिद्धार्थ मंडल, न्यायिक पदाधिकारी बिरेश कुमार, वीरेंद्र प्रताप, चौधरी एहसान मोइज, वीके तिवारी, एसएम त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित थे।