मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
जामताड़ा - मारपीट के आरोपी जीवन दास एवं शोभा देवी ने गुरूवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय द्वारा अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दिया और दोनों न्यायिक अभिरक्षा में १४ दिनों के लिए जामताड़ा जेल भेज दिया है। अभियुक्त के खिलाफ नारायणपुर थाना में कांड संख्या ६६/१३ दर्ज है। यह प्राथमिकी बासुदेव दास ने दर्ज करायी थी।