गांधी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान
कांग्रेस ने गांधीजी के शहादत दिवस पर की संकल्प सभा
समाचार के साथ फोटो देखें।
फोटो फाइल संख्या-30 बोकारो 111 में।
कैप्शन- सभा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष
भास्कर न्यूज - बोकारो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में सेक्टर चार स्थित गांधी चौक पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए सभी ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम सभी गांधीजी के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही महान भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस देश में सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी का त्याग व बलिदान का इतिहास रहा है। इस देश में गांधीजी की विचारधारा रहेगी। इस मौके पर निर्मल सिंह, केके सिंह, सुशील झा, जवाहरलाल महथा, कमल दुबे, लालमोहन लायक, मिथिलेश सिंह, डा. इंद्रदेव प्रसाद, रासनारायण सिंह, साबरा बेगम, देवाशीष मंडल, प्रमोद सिंह, सनत मिश्रा, जमील अंसारी, अजय सिंह, दिनेश सिंह, भरत राउत, बारिक अंसारी, महावीर महतो, मंजूर आलम, वैद्यनाथ बेसरा, सुधीर हरि, हसनुल्लाह अंसारी, मुख्तार अंसारी, अयूब अंसारी, सविता तिवारी, राजकुमारी देवी, मंजू देवी, इमारत हुसैन, फजले इमाम, अमीन अंसारी, मन्नान, चेतन रविदास, महेश प्रसाद, कृष्णा तिवारी, संतोष मिश्रा आदि मौजूद थे।