पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भविष्य के लिए एकजुट हो लड़ाई लडऩी होगी : महतो

भविष्य के लिए एकजुट हो लड़ाई लडऩी होगी : महतो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नावागढ़
बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्रीय संख्या तीन के महेशपुर कोलियरी में ड्रिफ्ट कटिंग की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के आंदोलनकारियों की हौसला अफजाई के लिए गुरुवार को झाकोश्रयू के महामंत्री व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो महेशपुर पहुंचे। धरना के दूसरे दिन पूर्व मंत्री महतो ने सर्वप्रथम धरनार्थियों को माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि अपने भविष्य के लिए मजदूरों को एक साथ मिलकर लड़ाई लडऩी होगी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन भूमिगत खदानों को साजिश के तहत एक एक कर बंद कर आउटसोर्सिंग करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन अनफिट मजदूरों को बैठाकर वेतन दे रही है पर उसके स्थान पर उन मजदूरों के परिजनों को नियोजन नहीं दे रही है। यह एक कंपनी की साजिश है। जलेश्वर महतो ने कहा कि इस खदान में कंपनी ड्रिफ्ट कटिंग नहीं कर खदान को बंद करने की योजना बना रही है। धरना पर बैठने वालों में आफताब अंसारी, लखी रवानी, राजकुमार चौहान, अवधेश दास, उत्तम कुमार शामिल हैं। मौके पर काफी संख्या में लोग थे।