पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवेकानंद हाउस को चैंपियन का खिताब

विवेकानंद हाउस को चैंपियन का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओं के विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण कड़ी : कक्कड़

वैष्णवी, वंदना व रश्मि बनी प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

देशभक्ति को समर्पित रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

समाचार के साथ फोटो देखें।

फोटो फाइल संख्या-३० बोकारो ११३ से ११७ में

कैप्शन- मार्च पास्ट करते प्रतिभागी, नृत्य की मुद्रा में छात्राएं, जय हो गीत पर नृत्य करती छात्राएं, नृत्य करती छात्राएं, मुख्य अतिथि के साथ विजेता विवेकानंद हाउस के खिलाड़ी

भास्कर न्यूज - बोकारो

युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलकूद से बच्चों में शारीरिक क्षमता, स्वस्थ मानसिकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। यह बातें एलएमसी के उपाध्यक्ष सह आर्य समाज के प्रधान केके कक्कड़ ने डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहना चाहिए। इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेलकूद को बच्चों के जीवन का अभिन्न अंग बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूनम सिंह एवं श्रीमती रूपम ने किया। इस अवसर पर डीएवी सेक्टर ६ की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्राचार्य शिवकुमार सिंह, बोकारो पब्लिक स्कूल के निदेशक कैप्टन आरसी यादव, सरदार पटेल स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत महापात्रा आदि उपस्थित थे।

विवेकानंद हाउस का शानदार प्रदर्शन

दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ३९७ अंकों के साथ ओवर आल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जबकि ३७२ अंकों के साथ दयानंद हाउस उपविजेता बना। वहीं वृजानंद हाउस के खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक २४ स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन हाउस का खिताब अपने नाम किया।

ये रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग में आयोजित की गई थी। जिसमें कक्षा ११ की वैष्णवी ने सीनियर वर्ग में, कक्षा ९ की वंदना ने जूनियर वर्ग में व कक्षा ७ की रश्मि ने सब जूनियर बालिका वर्ग में सर्वाधिक पदक जीतकर प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी। जबकि बालक वर्ग में कक्षा ११ के राहुल ने सीनियर वर्ग का, मनीष कुमार ने जूनियर वर्ग का व कक्षा ७ के राजकिशोर ने सब जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

जय हो गीत पर थिरके बच्चों के पांव

दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी तरह से देशभक्ति को समर्पित रहा। शिक्षिका शुभलक्ष्मी के मार्गदर्शन में जय हो गीत पर छात्र एवं छात्राओं ने शानदार भाव नृत्य की प्रस्तुती से सभी लोगों को प्रभावित किया। विश्व विजेता कप्तान कपिल देव, महेंद्र सिंह धौनी, प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह एवं टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की तरह ही देश के अन्य खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान व सम्मान बढ़ाएं, इसे विद्यार्थियों ने अपने भाव नृत्य से प्रदर्शित किया। शिक्षिका रूमिला एवं प्रियंका के निर्देशन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति नृत्य समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

विजेता एक नजर में

दो दिन तक चली प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में रीले रेस का खिताब वृजानंद हाउस ने जीता तो ४ गुणा ४०० मीटर रिले सीनियर वर्ग का खिताब दयानंद हाउस के नाम रहा। स्वर्ण पदक विजेताओं में ट्रिपल जम्प में प्रिंस, रवि, अभिनव, मंजीत, अदिति प्रिया, शगुफ्ता परवीण, सृष्टि सिंह, रश्मि, रिया, शालिनी, रूपाली, गीतांजली, श्रेया, मान्यता, लुबना, तृप्ति, शिखा, कशिश, फजल, प्रज्ञा, अनिशा, सृष्टि, आदित्या करण, आरती, आदर्श शेखर, आशीष, महात्मा मरांडी, अभिनव प्रकाश, राकेश, शीतांशु, सुंदर कुमार, राहुल, रवि, चितरंजन, आशीष, कृष्ण कुमार, विकास कुमार, आर्यन, अनुराग शामिल हंै।

विवेकानंद हाउस का शानदार प्रदर्शन

दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ३९७ अंकों के साथ ओवर आल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जबकि ३७२ अंकों के साथ दयानंद हाउस उपविजेता बना। वहीं वृजानंद हाउस के खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक २४ स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन हाउस का खिताब अपने नाम किया।

जय हो गीत पर

थिरके बच्चों के पांव

दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी तरह से देशभक्ति को समर्पित रहा। शिक्षिका शुभलक्ष्मी के मार्गदर्शन में जय हो गीत पर छात्र एवं छात्राओं ने शानदार भाव नृत्य की प्रस्तुती से सभी लोगों को प्रभावित किया। विश्व विजेता कप्तान कपिल देव, महेंद्र सिंह धौनी, प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह एवं टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की तरह ही देश के अन्य खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान व सम्मान बढ़ाएं।

ये रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग में आयोजित की गई थी। जिसमें कक्षा ११ की वैष्णवी ने सीनियर वर्ग में, कक्षा ९ की वंदना ने जूनियर में कक्षा ७ की रश्मि ने सब जूनियर बालिका वर्ग में सर्वाधिक पदक जीते।

विजेता एक नजर में

दो दिन तक चली प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में रीले रेस का खिताब वृजानंद हाउस ने जीता तो ४ गुणा ४०० मीटर रिले सीनियर वर्ग का खिताब दयानंद हाउस के नाम रहा। स्वर्ण पदक विजेताओं में ट्रिपल जम्प में प्रिंस, रवि, अभिनव, मंजीत, अदिति प्रिया, शगुफ्ता परवीण, सृष्टि सिंह, रश्मि, रिया, शालिनी, रूपाली, गीतांजली, श्रेया, मान्यता, लुबना, तृप्ति, शिखा, कशिश, फजल, प्रज्ञा, अनिशा, सृष्टि, आदित्या करण, आरती, आदर्श शेखर, आशीष, महात्मा मरांडी, अभिनव प्रकाश, राकेश, शीतांशु, सुंदर कुमार, राहुल, रवि, चितरंजन, आशीष, कृष्ण कुमार, विकास कुमार, आर्यन, अनुराग शामिल हंै।

> युवाओं के विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण कड़ी : कक्कड़

> रंगारंग कार्यक्रमों से छात्राओं ने जीता दशर््कों का दिल

भास्कर न्यूज - बोकारो

युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलकूद से बच्चों में शारीरिक क्षमता, स्वस्थ मानसिकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। यह बातें एलएमसी के उपाध्यक्ष सह आर्य समाज के प्रधान केके कक्कड़ ने डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहना चाहिए। इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेलकूद को बच्चों के जीवन का अभिन्न अंग बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूनम सिंह एवं श्रीमती रूपम ने किया। इस अवसर पर डीएवी सेक्टर ६ की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्राचार्य शिवकुमार सिंह, बोकारो पब्लिक स्कूल के निदेशक कैप्टन आरसी यादव, सरदार पटेल स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत महापात्रा आदि उपस्थित थे।

देशभक्ति को समर्पित रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम ञ्च वैष्णवी, वंदना व रश्मि बनी प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी