- Hindi News
- क्रिसेंट व जीजीपीएस ने जीता इंटर स्कूल ताइक्वांडो का खिताब
क्रिसेंट व जीजीपीएस ने जीता इंटर स्कूल ताइक्वांडो का खिताब
बोकारो - क्रिसेंट पब्लिक स्कूल व गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच ने संयुक्त रूप से इंटर स्कूल ताइक्वांडों प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। बोकारो जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल चास में इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के १६० खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में १४ स्वर्ण, ११ रजत व ११ कांस्य पदक जीतकर जीजीपीएस तथा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने संयुक्त रूप से खिताब पर कब्जा जमाया। जबकि डे बोर्डिंग ताइक्वांडो सेंटर प्रतियोगिता में उपविजेता बनी। प्रतियोगिता का संचालन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व क्रिसेंट के शारीरिक शिक्षक फणिभूषण प्रसाद ने किया।
बोकारो - क्रिसेंट पब्लिक स्कूल व गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच ने संयुक्त रूप से इंटर स्कूल ताइक्वांडों प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। बोकारो जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल चास में इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के १६० खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में १४ स्वर्ण, ११ रजत व ११ कांस्य पदक जीतकर जीजीपीएस तथा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल ने े खिताब पर कब्जा जमाया।