पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीजों के लिए सदर अस्पताल में संसाधन बढ़ाए जाएंगे : डॉ दीपाली

मरीजों के लिए सदर अस्पताल में संसाधन बढ़ाए जाएंगे : डॉ दीपाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशन दीपाली दे ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
भास्कर न्यूज - जामताड़ा
तीन दिवसीय दौरे पर जामताड़ा आए स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के अपर उपनिदेशक दीपाली दे ने गुरुवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल में संचालित सभी विभागों का निरीक्षण क्रमवार किया। साथ ही खराब पड़े आवश्यक मशीन को जल्द से जल्द ठीक करवा कर व्यवहार में लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर उपनिदेशक दीपाली दे द्वारा नेत्र विभाग का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान देखा कि अस्पताल प्रबंधक द्वारा आंख के ऑपरेशन करने हेतु सामान उपलब्ध नहीं है। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि जब-जब एनजीओ द्वारा नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है उस समय ऑपरेशन होता है। आंख के ऑपरेशन के कुछ सामान नहीं है। इस संबंध में अपर उपनिदेशक ने कहा कि इस संबंध में विभाग को लिखा जाएगा और जल्द से जल्द सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस क्रम में पैथोलॉजी विभाग का भी निरीक्षण किया गया। जांच विभाग में कई आवश्यक मशीन खराब पड़ा हुआ है। जिसमें एनेलाइजर मशीन सहित अन्य खराब पड़ा हुआ है। एनेलाइजर मशीन 2010 में खरीदी गई थी। 6 माह तक मशीन चला उसके बाद मशीन खराब हो गया। कई बार मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर भी आया लेकिन मशीन को ठीक नहीं किया जा सका।
उपनिदेशक ने कहा कि इस संबंध में विभाग को लिखा जाएगा। अस्पताल में जो व्यवस्था है उसमें नहीं चल पा रहा है। सुविधा और बढ़ाई जाएगी। रही बात डॉक्टर की कमी की तो सरकार द्वारा डॉक्टर की बहाली की जा रही है। जल्द यहां भी डॉक्टर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल का नया भवन बन चुका है।
सिविल सर्जन के अनुसार फरवरी माह में अस्पताल नया भवन में शिफ्ट किया जाएगा। यहां से अधिक सुविधा वहां मरीजों को मिलेगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ वीके साहा, डीएस डॉ भागवत मरांडी, डॉ अल्फ्रेड मुर्मू, डॉ निदेश कुमार, डॉ नीलेश कुमार, लेखा प्रबंधक भोला शंकर गुप्ता, अस्पताल प्रबंधक मोनाली, पप्पू सिंह, रविंद्र सिंह, राहुल तिवारी, पंकज तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।