पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक, बचा

ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक, बचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा - जामताड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था लचर हो गई है। वाहन ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से सड़क पर दौड़ रही है। अक्सर व्यवस्था की खामी के कारण दुर्घटना होते रहती है। गुरुवार को स्थानीय सुभाष चौक पर साइकिल सवार युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया जबकि उसकी साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सुभाष चौक पर गलत साईड से तेज रफ्तार में जा रही एक ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। इस दौरान साइकिल सवार युवक ट्रैक्टर के अगले चक्का में घुस गया उसी वक्त ड्राइवर ने ब्रेक मार दिया जिससे साइकिल सवार युवक बाल-बाल बच गया। बस क्या था आस-पास के लोग जमा हो गए और हंगामा करने लगे। भीड़ से कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर और साइकिल सवार युवक को थाना ले गई।