पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा किसान मोर्चा की बैठक

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जामताड़ा
भाजपा की जामताड़ा ग्रामीण इकाई की बैठक गुरुवार को सहाना स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रमेश पंडित ने की। बैठक में किसान मोर्चा की ओर से प्रत्येक पंचायत संयोजक के बीच लौह संग्रह किट का वितरण किया गया। साथ हीं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि 6 फरवरी को सभी कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत मुख्यालय के गणमान्य लोगों के बीच लौह संग्रह एवं पवित्र मिट्टी को संग्रह करेंगे।
यह लौह संग्रह गुजरात में बन रहें सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा में लगाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तरुण गुप्ता ने कहा कि किट के माध्यम से प्रत्येक गांव के किसानों को भावनात्मक रूप से प्रतिमा के माध्यम से जोड़ा जाएगा। मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विष्णु मंडल, संताल परगना प्रभारी कृष्ण चन्द्र महतो, मनीष दुबे, बहादुर मंडल, राकेश कुमार, लखन मंडल, विवेक रंजन मंडल, गोया बाउरी, गणेश सोरेन सहित अन्य लोग थे।
वहीं दूसरी ओर बैठक के बाद किसान मोर्चा के द्वारा पांच सूत्री मांग को लेकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विष्णु मंडल ने कहा कि बीमा राशि समय पर मिले, कृषि ऋण में सब्सिडी किसानों को ज्यादा देने आदि की मांग की। दूसरी ओर पार्टी की नगर इकाई की बैठक महावीर सरावगी की अध्यक्षता में हुई।
सरखेलडीह गांव में पार्टी के नगर उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल के आवास पर आयोजित बैठक में पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीथिका झा ने कार्यकर्ताओं को सरदार पटेल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके संतन मिश्रा, संटू सिंह, अनूप पांडेय, बिंदु साहा, राकेश दास, किशोर सरखेल, मुन्ना अंबष्ठ, अनूप यादव आदि थे।