- Hindi News
- बड़े भवन के निर्माण से नहीं होता है विकास : फुरकान
बड़े भवन के निर्माण से नहीं होता है विकास : फुरकान
भास्कर न्यूज - नारायणपुर
नमो-नमो धोखा है जो भाजपा मर्यादा पुरुषोत्तम राम को भूल सकता है उनके लिए उक्त कथन कुछ दिनों के लिए ही प्रासंगिक हो सकती है। जिस दिन नमो नारा भी प्रभावकारी नहीं रहेगी तो भाजपा क्या करेगी। उपर्युक्त बातें गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व गोड्डा सांसद फुरकान अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान नारायणपुर प्रखंड में कही। कहा क्षेत्र का विकास जरूरी है, केवल बड़े-बड़े भवन बना देने से ही क्षेत्र का विकास नहीं हो जाता। अस्पताल भवन के साथ कुशल डॉक्टर, विद्यालय भवन के साथ अच्छे शिक्षक की नियुक्ति कैसे होगी इस पर भी नीति निर्धारकों को मंथन करने की जरूरत है। झारखंड राज्य इस मामला में पूरी तरह से फेल है। क्योंकि राज्य के अस्तित्व में आए 14 वर्ष होने के बाद भी जितनी भी सरकार बनी एक्सपर्ट कमेटी का गठन ही नहीं किया जो समय-समय पर सही-गलत प्रक्रिया को लेकर सुझाव दे सके। उन्होंने कहा कि वे गोड्डा से एकबार पुन: सांसद पद के लिए चुनाव लडऩा चाहते हैं। इस दौरान प्रभु मंडल, नियामत अली, डॉ. इरफान अंसारी, कमल महतो, फैयाज केशर, सलीम अंसारी, गोविंद मंडल समेत कई लोग उपस्थित थे।