विद्यालय में हुआ छात्रवृत्ति का वितरण
नारायणपुर - प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालीपहाड़ी के छात्रों को गुरुवार को छात्रवृत्ति दिया गया। प्रधानाध्यापक श्रवण प्रसाद ने कहा कि कक्षा एक से चार तक के पिछड़ी जाति के छात्र को दो माह, अनुसूचित जनजाति को सात माह, अनुसूचित जाति को एक वर्ष की छात्रवृत्ति दी गई। वहीं कक्षा पांच के एससी /एसटी छात्रों को छह-छह माह की राशि प्रदान की गई। इस दौरान वार्ड सदस्य मिथलेश मंडल, प्रबंधन समिति अध्यक्ष कालीपद टुडू व ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष सोनियां सोरेन समेत कई लोगों की उपस्थिति थी।