- Hindi News
- चिरकुंडा में खुला झाविमो का कार्यालय : चिरकुंडा ! चिरकुंडा में झाविमो विधायक समरेश सिंह ने फीता क
चिरकुंडा में खुला झाविमो का कार्यालय : चिरकुंडा-!-चिरकुंडा में झाविमो विधायक समरेश सिंह ने फीता काट कर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर समरेश सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता अब...
चिरकुंडा - चिरकुंडा में झाविमो विधायक समरेश सिंह ने फीता काट कर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर समरेश सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता अब झामुमो और कांग्रेस को लोकसभा में एक सीट नहीं देगी। लोकसभा में पार्टी ने मुझे धनबाद सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसलिए मैं सभी क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। स्थानीय मासस विधायक पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि लाल झंडा निरसा को नींबू की तरह निचोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर झाविमो लोकसभा में जीती, तो डीवीसी का हेड ऑफिस धनबाद लाया जाएगा एवं कोयलांचल विवि की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर जिप सदस्य एवं झाविमो नेता मन्नू तिवारी, रामहरे अग्रवाल, अभिमन्यु कुमार, फटीक गोराई आदि मौजूद थे।