सहायिका के चयन में अनियमितता
चंदनकियारी - चंदनकियारी प्रखंड के कलिकापुर पंचायत के कनक चास में आगनबाड़ी केंद्र की सहायिका चयन में अनियमितता बरतने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपायुक्त को दी है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि चयन में उच्च योग्यताधारी को दरकिनार कर न्यूनतम योग्यताधारी का चयन किया गया। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि चयन के पूर्व किसी प्रकार का प्रचार प्रसार नहीं किया गया था। इस संबंध में सीडीपीओ ने बताया कि चयन प्रक्रिया वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार व नियम संगत हुई है।